पटना, मार्च 25 -- बिहार में हड़ताल पर गए सीओ और राजस्व अफसरों के लिए आज का दिन काफी अहम औऱ बड़ा भी है। भूमि सुधार एवं राज्स्व विभाग के मंत्री सह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजस्व कर्मियों और सीओ को चेतावनी दी है कि अगर आज वो हड़ताल छोड़ कर काम पर नहीं लौटते है तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विजय सिन्हा की तरफ से सीओ और राजस्व अफसरों को काम पर लौटने के लिए जो समय सीमा दी गई है उसके खत्म होने में अब कुछ ही वक्त बचा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विजय सिन्हा की चेतावनी काम करेगी?शाम 5 बजे तक की मिली है मोहलत नौ मार्च से हड़ताल पर चल रहे अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों पर सरकार बेहद सख्त हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व अधिकारियों के सामूहिक अवकाश को अवैध करार दिया है। हड़ताली अधिकारियों को 25 मार्च यानी आज की शा...