प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- प्रतापगढ़। आर्य समाज प्रतिनिधि सभा लखनऊ से सम्बद्ध आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ का प्रशासक सर्वसम्मति से विजय कुमार सिंह को बनाया गया है। इसी क्रम में आर्य समाज की प्रबंध कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। यह निर्णय शुक्रवार को आर्य समाज मंदिर में हुई प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक में लिया गया। विजय सिंह ने संस्था के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में वरिष्ठ संरक्षक हरिकांत, पूर्व प्रधान रामकृपाल, पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल, विनय सिंह सहित सदस्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...