विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में वर्चुअल लैब पर कार्यशाला आयोजित
शामली, अक्टूबर 1 -- कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और आईआईटी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वर्चुअल लैब पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश के संरक्षण में हुए कार्यक्रम में आईआईटी दिल्ली के वर्चुअल लैब ट्रेनर उबेद मुस्ताक नजर ने विद्यार्थियों को इसकी उपयोगिता और कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने वर्चुअल लैब के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को समझाया। डॉ. राकेश कुमार ने तकनीकी दौर में वर्चुअल लैब के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं वर्चुअल लैब नोडल कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. रामकुमार, राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला के डॉ. अमित सिंह सहित शिक्षक और बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.