शामली, मई 12 -- कैराना। कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय के कंट्रोल रुम कक्ष में आग लगन से हड़कंप मच गया। कंट्रोल रुम में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं एलईडी कंप्यूअर सीपीयू फर्नीचर आदि सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की गाड़ी से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नहीं हो बड़ा हादसा हो सकता था। कैराना नगर के शामली रोड पर स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार की प्रात: करीब साढ़े बजे परीक्षा के कंट्रोल रुम में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखा सामान जलने लगा। वहीं, आग लगने पर महाविद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि प्रथम पाली की परीक्षा हो चुकी थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू प...