विजय सिंह पथिक को भारत रत्न देने की मांग
कानपुर, मई 11 -- कानपुर। भारतीय किसान यूनियन (एस) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद सलीस गुज्जर ने केंद्र सरकार से क्रांतिकारी लेखक कवि व किसान नेता भूप सिंह गुज्जर उर्फ विजय सिंह पथिक को भारत रत्न देने की मांग की है। बताया कि उन्होंने स्वतंत्रता की अलख जलाने के लिए 1920 में राजस्थान केसरी पत्रिका निकाली। प्रताप में भी स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के लिए अनेक लेख लिखे। उन्होंने बताया कि 25, 26 व 27 मई को चित्रकूट धाम में तीन दिवसीय सम्मेलन होगा जिसमें इसे प्रमुखता से उठाया जाएगा। देश की एकता व संविधान की रक्षा की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसका नेतृत्व संजय सिंह गुज्जर कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.