बागपत, मई 29 -- बागपत। गुर्जर महासभा ने गुरुवार को बागपत स्थित गुर्जर भवन पर राजस्थान केसरी विजय सिंह पथिक की 74वीं पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने विजय सिंह पथिक को महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, लेखक, कवि, पत्रकार, प्रथम बिजोलिया किसान आंदोलन के प्रणेता, तथा सत्याग्रह का जनक बताया। सभी ने एक मत होकर सरकार से उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न की मांग उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष डॉ. कर्मवीर सिंह तोमर ने और संचालन सचिव प्रमोद धामा ने किया। इस मौके पर कंवरपाल देवमुनी, डॉ. कर्मवीर सिंह तोमर, मास्टर श्योराज सिंह, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, सुभाष प्रधान, श्याम सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह धामा, प्रमोद धामा, जयप्रकाश धामा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वीर...