विजय सिंह पथिक की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन
बुलंदशहर, फरवरी 27 -- समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान नेता विजय सिंह पथिक की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विजय सिंह पथिक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें निर्भीक क्रांतिकारी, ओजस्वी लेखक और समाज सुधारक बताया। जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि उनका का जन्म 27 फरवरी 1882 को हुआ था। उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की और राजस्थान के बिजोलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व करते हुए ब्रिटिश शासन की अन्यायपूर्ण नीतियों का डटकर विरोध किया। कार्यक्रम में हाजी अख्तर, चरण सिंह राजपूत, फिरोज सिंह प्रजापति, विनीत राणा, प्रणव शर्मा, मोहित भाटी, अनु चौधरी, अमित त्यागी, त्रिलोक अग्रवाल, रोहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.