नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली। पेटीएम के संस्थापक एवं सीईओ विजय शेखर शर्मा को वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (पेटीएम) में निवेश इकाई रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी की 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी की प्रस्तावित बिक्री से उन्हें कोई वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा। इस बिक्री से प्राप्त राशि एंटफिन को जाएगी। इसके अलावा, पेटीएम में शर्मा की करीब नौ प्रतिशत प्रत्यक्ष हिस्सेदारी में भी कोई बदलाव नहीं होगा। पेटीएम ने कहा कि वह प्रस्तावित बिक्री में पक्षकार नहीं है और संस्थापक की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रस्तावित सौदा रेजिलिएंट और एंटफिन के बीच मौजूदा वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय ऋणपत्र समझौते के तहत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Paytm के शेयरों में 3 महीने में 41% की तेजी, आज क्यों 2% लुढ़का दाम, आई है कोई बड़ी खबर? यह भी पढ़ें- Paytm में बड़ा ब...