अहमदाबाद, जून 13 -- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए 1206 सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा था। उनकी स्कूटर हो या कार, हर गाड़ी की नंबर प्लेट पर 1206 होता था। दोस्त बताते हैं कि यह नंबर उनकी जिंदगी का लकी चार्म था। लेकिन नियति ने इसे एक क्रूर मोड़ दे दिया। 12 जून यानी 12/06, वही तारीख जो उनकी जिंदगी का आखिरी दिन बन गई। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही पल बाद क्रैश हो गई। रूपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे, लेकिन उनकी यह यात्रा अधूरी रह गई। पंजाब बीजेपी के प्रभारी और पूर्व सीएम रूपाणी ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए अपनी यूके यात्रा को 5 जून से 12 जून तक टाल दिया था। पंजाब बीजेपी प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा, "यह बहुत दुखद है। नियति का खेल देखिए, वह उस दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.