कोडरमा, अप्रैल 3 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना हाजत में कटिया परसाबाद निवासी विजय यादव की संदिग्ध मौत के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। कैंडल मार्च का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने किया, जबकि संचालन प्रवीण वर्मा ने किया। यह मार्च थाना परिसर के समीप से शुरू होकर पेठियाबागी चौक तक गया, जहां यह एक सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर "न्याय दो-न्याय दो" के नारे लगाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाजत में हुई यह मौत अत्यंत गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द ...