विजय मोहन बने व्यापारी एकता परिषद के युवा जिला अध्यक्ष
बिजनौर, जून 7 -- व्यापारी एकता परिषद की बैठक न्यू चांदनी मार्किट में संगठन के पदाधिकारी जैद के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन से अधिक से अधिक व्यापारी जोड़ने पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी के द्वारा जिले के वरिष्ठ व्यापारी विजय मोहन गुप्ता को संगठन के द्वारा युवा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। राहुल वर्मा ने बताया कि विजय मोहन गुप्ता के संगठन से जुड़ने से संगठन मजबूत होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी ने एवं संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नईम अहमद अंसारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.