भदोही, फरवरी 13 -- भदोही, संवाददाता। जेल में बंद ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र कुनबे की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस न्यायालय से उनके शस्त्र को बरामद करने के लिए सर्च वारंट मांगेगी। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। पिता एवं पुत्र के नाम तीन राइफल एवं एक रिवाल्वर का लाइसेंस है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दुराचार के मामले में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा इन दिनों सजा काट रहे हैं। वे शासन स्तर से चिन्हित माफिया हैं। उनके खिलाफ कार्रवाईयां जारी हैं। विजय मिश्र के नाम पर दो राइफल है जबकि जेल में बंद उनके बेटे विष्णु के नाम पर एक रिवाल्वर एवं एक राइफल। दोनों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद असलहा न जमा नहीं किया गया है। ऐसे में अब शस्त्र को बरामद करने के लिए कोर्...