पलामू, अप्रैल 6 -- मेदिनीनगर। अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट-नई दिल्ली के तत्वावधान में वृंदावनधाम में संस्था का आठवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। समारोह में देश-विदेश के करीब 100 कवि कवियित्रियों ने भाग लिया। सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की झारखंड इकाई के उपाध्यक्ष विजय शंकर मिश्र को राधा रमन साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक रवींद्र नाथ सिंह, अध्यक्ष ममता सिंह, मेलबॉर्न की उर्मिला मिश्रा, नोएडा यूनिट के अध्यक्ष पीके श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्मान दिया। काव्य पाठ करने वाले सभी कवि व कवियित्रियों को अंग वस्त्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। पलामू की कवयित्री रीना प्रेम दुबे के काव्य संग्रह करुण पुकार भी मौके पर लोकार्पण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.