विजय बने जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष
कानपुर, जून 4 -- कानपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी की बैठक विकास नगर स्थित जयनारायण सरस्वती इंटर कॉलेज में हुई। संस्था के उपाध्यक्ष विजय कुमार देवगन को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। महासचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी ने बताया कि संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार पाण्डेय का फरवरी माह में निधन हो गया था। इसके बाद से पद रिक्त चल रहा था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएन तिवारी भी स्वास्थ्य कारणों से दायित्व संभालने में असमर्थ थे। सभी सदस्यों ने नए कार्यवाहक अध्यक्ष का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.