विजय पार्क में पेयजल संकट पर उपभोक्ताओं ने घेरा एई कार्यालय
देहरादून, जून 27 -- कैंट विधानसभा के श्रीदेवसुमन नगर(चोरखाला)एवं विजय पार्क में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से हो रही दिक्कतों से नाराज स्थानीय निवासियों ने शनिवार को राजेन्द्रनगर स्थित जल संस्थान के एई कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। सहायक अभियंता मोनिका रावत को लोगों ने ज्ञापन सौंपकर पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग की। भाजपा के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो शीघ्र उच्च अधिकारियों से शिकायत की जायेगी। यह भी पढ़ें- विजय पार्क में पेयजल संकट पर उपभोक्ताओं ने घेरा एई कार्यालय पेयजल संकट की वजह से लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.