हजारीबाग, दिसम्बर 16 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के नेतृत्व में विजय दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए देश के वीर जवानों को नमन किया गया, जिनके बलिदान से बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। कार्यक्रम के दौरान 1971 के युद्ध को भारत के सैन्य इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय बताया और शहीदों के योगदान को कभी न भूलने का आह्वान किया। स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि देश की आजादी और सम्मान की रक्षा के लिए सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना को आत्मसात करने की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.