बक्सर, अप्रैल 23 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। वीर कुंवर सिंह की जयंती जन सुराज की जिला इकाई की तरफ से समारोहपूर्वक मनाई गई। मॉडल थाना चौराहा और वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र की अध्यक्षता में विजय दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता तथागत हर्षवर्द्धन व पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक भी उपस्थित रहे। इस दौरान धन जी पांडेय, विजय पाठक, अजीत सम्राट, विजयानंद वर्मा, छोटू पांडेय, श्रीमन राय, दीपक राय, प्रभात कुमार, राजीव शर्मा, प्रिंस कुमार, प्रशांत राय, आशुतोष उपाध्याय, आनंद मिश्र, विनय कुशवाहा, अभिषेक कुमार मौर्य, संतोष प्रजापति, हरेंद्र प्रताप सिंह, मिंटू सिंह, गणेश पांडेय, संजय ओझा, धन जी उपाध्याय, अजीत यादव, सुभाष राम, अमरेंद्र ...