बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बुलंदशहर के तत्वावधान में 1971 भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गय। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। मंगलवार को नगर के विराट फार्म में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सैनिकों के पराक्रम, साहस और वीरता के चलते ही भारत के आगे पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े थे। सैनिकों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने सैनिकों के वीरता को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला...