उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव, संवाददाता। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में विजय दिवस कार्यक्रम में शहीदों की शहादत को याद कर नमन किया। कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर रीथ अर्पित कर डीएम गौरांग ने कहा कि उनके देश के वीर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की सुरक्षा करना तक जरूरी नहीं समझा। भारत वर्ष के लिए 16 दिसंबर 1971 की विजय ऐतिहासिक रही है। इसमें पाकिस्तान के सैनिकों ने हथियार डाल कर आत्म समर्पण कर दिया था। इस युद्ध में सम्मिलित सभी योद्धाओं के पराक्रम को सलाम करता हूं और शहीद सैनिकों को हृदय से नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि सोल्जर बोर्ड उन्नाव पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए जिस प्रकार समर्पण भाव से कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की सहायता के लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.