विजय दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना
चाईबासा, जुलाई 26 -- चाईबासा। एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा में कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सह-एआरओ ओपी मिश्रा ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, शौर्य एवं बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया। छात्रा आहाना चक्रवर्ती ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर ओजस्वी भाषण प्रस्तुत कर सभी को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: कारगिल विजय दिवस की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.