मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य भूतपूर्व सैनिक संघ के भगवानपुर इकाई ने रेवा रोड स्थित एक विवाह भवन में सोमवार को मासिक बैठक की। इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने विजय दिवस की तैयारी की समीक्षा की। विजय दिवस कार्यक्रम कंपनीबाग स्थित कंबाइन्ड बिल्डिंग में 28 दिसंबर को किया जाना है। इसके अलावा वर्ष 2025 में भगवानपुर इकाई की ओर से किए गए कल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की गई। इसमें बिहार राज्य भूतपूर्व सैनिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने विशेष रूप से संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि जिले के साथ मिलकर सभी इकाई एक साथ काम करें। इससे संघ को मजबूती मिलेगी। बैठक में पूर्व सैनिक चंद्रभूषण सिंह, अभुदय कुमार सिंह, आरपी सिंह, संतोष कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.