देवरिया, जुलाई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। 26 जुलाई भारत के लिए विशेष है, इस दिन भारत कारगिल विजय दिवस मनाता है। यह दिन उन वीर सपूतों की याद में समर्पित है, जिन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाया और भारत की सरहद की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दे दिया। आज जिले में भी भारतीय जवानों के अदम्य साहस को लेकर विजय दिवस जगह-जगह मनाया जाएगा। कारगिल युद्ध में तो नहीं, लेकिन सरहद की रक्षा के लिए जिले के कई नौजवानों ने अपनी कुर्बानी दी है। उनके नाम से सड़क, विद्यालय अन्य सुविधाएं दी गई है, जो परिजनों के साथ ही जिले के बच्चों को भी उनकी वीरगाथा को याद दिलाती है। देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे प्रेमसागर, पूरे देश ने उनकी शहादत को किया याद यह भी पढ़ें- जिनकी शहादत से सुरक्षित है हमारा आजशहीद प्रेमसागर की गाथा भाटपा...