विजय थलपति ने भाजपा सरकार वाले राज्य में खोला ऑफिस? क्या लोकसभा की तैयारी है
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी TVK यानी तामिलागा वेत्री कझगम की नजरें अब दूसरे राज्यों पर भी हैं। टीवीके के नाम से एक दफ्तर की शुरुआत पश्चिम बंगाल में हुई है। हालांकि, खबरें हैं कि पार्टी ने इससे दूरी बना ली है, लेकिन आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री हैं। टीवीके ने रविवार को पूर्व वर्धमान के फागूपुर में दफ्तर खोला है। साथ ही पश्चिम बंगाल में संयोजक चैताली रॉय को बनाया गया है। खबर है कि इसमें कई जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, टीवीके ने इस फैसले से दूरी बनाई है, लेकिन 'बंगाली शुभचिंतकों' को शुभकामनाएं भी दी हैं। वेबसाइट से बातचीत में पार्टी के प्रवक्ता एसडी तुहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.