नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति के बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। शुरुआत में इस फिल्म की बहुत चर्चा थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा पा रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने तीन दिन में कितनी कमाई की है।'सिग्मा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 'सिग्मा' शुक्रवार (2 अक्टूबर) को थिएटर में रिलीज हुई। पहले दिन इस फिल्म ने भारत में 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए। शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और 'सिग्मा' ने भारत में 1.50 करोड़ रुपये (नेट) का कारोबार किया। रविवार को भी फिल्म की कमाई में कोई सुधार नहीं हुआ। वीकेंड होने के बावजूद, इसने 1.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। यह भी पढ़ें- विजय नहीं करेंगे बेटे जेसन की डेब्यू फिल्म का प्रम...