नई दिल्ली, अगस्त 19 -- तमिलनाडु की विजय सरकार ने अपने एक फैसले पर यू-टर्न ले लिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने अपने उस विवादित सर्कुलर को वापस ले लिया है, जिसमें सरकारी कॉलेजों को पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने का निर्देश दिया गया था। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कड़े विरोध और चेन्नई स्थित कॉलेज शिक्षा निदेशालय (DCE) के बाहर घेराव के ऐलान के ठीक दो दिन बाद विभाग को यह फैसला वापस लेना पड़ा।क्या था इस विवादित सर्कुलर में? कॉलेज शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी इस पत्र में राजनीतिक दलों की तरफ से आयोजित आंदोलनों में छात्रों और युवाओं की भागीदारी का जिक्र किया गया था। सर्कुलर में उच्च शिक्षा विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के बीच एक "समन्वित तंत्र" बनाने का प्रस्ताव था, ताकि राजनीतिक रैलियों...