गढ़वा, मार्च 1 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी के द्वारा अध्यक्ष पद पर जीतने के बाद विजय जुलूस रविवार को निकाली गई। अपने आवास से समर्थकों के साथ गाजे- बाजे के साथ जुलूस निकाली गई। बस स्टैंड होते हुए राधा कृष्ण मंदिर में पूजा- अर्चना के बाद मझिआंव खुर्द, गहेड़ी, चंद्री प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद, अखौरी तहले, दुबे तहले, ऊंचरी, रपुरा, लोहारपुरवा, रैसुआ, बकोईया आमर, लकड़ही, खजुरी, भुसुआ, वीरबंधा सहित नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य इलाकों में पहुंचकर लोगों के प्रति आभार जताया। उस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। अबीर गुलाल लगा एक दूसरे को बधाई दी। अध्यक्ष सुमित्रा ने बताया कि नगर पंचायत में चहुंमुखी विकास करना उनका पहला प्राथमिकता होगा ताकि नगर पंचायतवासियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। सभी नगर पंचायतवासियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.