पटना, जून 10 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में नयी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भव्य समारोह में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद संजय झा आदि उपस्थित थे। विजय चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 4399 दिनों का अथक समर्पण, जनसेवा और सुशासन का सशक्त सफर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और विश्व पटल पर अपनी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह भी पढ़ें- विजय चौधरी ने पीएम को भेंट किया स्मृति चिह्न यह भी पढ़ें- देखते ही PM मोदी बोले- ये वाला चाहिए, फिर शुभेंदु अधिकारी ने खिलाई झालमुड़ी और ब...