विजय चौक की वाहन पार्किंग नहीं खुलने से आक्रोश
अल्मोड़ा, मई 4 -- रानीखेत। नगर स्थित विजय चौक के पास मलबे से पाट दी गई पार्किंग नहीं खुलने से वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। पिछले महीने कुछ लोगों ने पुराने भवनों का मलबा यहां अव्यवस्थित ढंग से डालकर पार्किंग को अवरुद्ध कर दिया। अब मिट्टी की धूल उड़कर सामने खाद्य पदार्थों की दुकानों में जा रही है। 2006 के आस पास यहां विजय चौक के पास छोटी पार्किंग का निर्माण किया गया। मजखाली, अल्मोड़ा, द्वाराहाट सहित तमाम स्थानों से आने वाले वाहन चालक यहां पार्किंग करते थे और कई पर्यटक भी अपने वाहनों को यहां पार्क कर सामने खाद्य पदार्थों की दुकानों में जाते थे। व्यापारियों ने बताया कि पिछले महीने डंपरों से कई लोगों ने पुराने भवनों का मलबा पार्किंग में बेतरतीब ढंग से बिखरा दिया। इस कारण अब पार्किंग में वाहन खड़ा करने की जगह नहीं बची। व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.