धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद। उद्यमी विजय खन्ना के निधन पर इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन ने दुख प्रकट किया है। विजय खन्ना के पुत्र अनुराग खन्ना को लिखे शोक संदेश में एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह ने शोक जताया है। मालूम हो कि 23 सिंतबर को गांधी धाम गुजरात में विजय खन्ना का निधन हो गया। बीएन सिंह ने शोक संदेश में लिखा है कि विजय खन्ना कई सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों के साथ-साथ कल्याणकारी ट्रस्ट से भी जुड़े थे। शोक प्रकट करनेवालों में अध्यक्ष बीएन सिंह के साथ साथ वरीय उपाध्यक्ष एसके सिन्हा समेत एसोसिएशन सदस्य भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...