चेन्नई, जून 4 -- तमिलनाडु में थलपति विजय की सरकार में कांग्रेस के शामिल होने के बाद डीएमके ने विपक्षी एकता को बड़ा झटका दिया है। आठ जून को नई दिल्ली में होने वाली INDIA की बैठक से डीएमके ने दूरी बना ली है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने जो डीएमके के साथ चुनाव के बाद विश्वासघात किया है, उससे पार्टी के कार्यकर्ता अब भी काफी आहत महसूस कर रहे हैं। पिछले महीने आए तमिलनडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीती थीं, जिससे डीएमके की सत्ता चली गई। कांग्रेस ने सबसे पहले टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया और बाद में वामपंथी दलों समेत अन्य छोटे-छोटे दलों और एआईएडीएमके के विधायकों ने भी पक्ष में वोट दिया। कांग्रेस लंबे समय से डीएमके की सहयोगी रही है और राहुल गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टाल...