नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- दिग्गज निवेशक विजय केडिया के दांव लगाने के बाद से वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों में पिछले कुछ दिन से तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर सोमवार को 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 116.49 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 33 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 64 पर्सेंट उछल गए हैं। शेयर बाजार के दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने वेबसोल एनर्जी सिस्टम पर बड़ा दांव लगाया है। केडिया ने सोलर कंपनी के 44 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम, सोलर सेल और मॉड्यूल्स बनाती है। विजय केडिया ने खरीदे हैं 44.44 लाख शेयरदिग्गज निवेशक विजय केडिया ने सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के ...