नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Solar Stock: सोलर सेल और मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर गुरुवार को बाजार खुलते ही रॉकेट सा उड़ गए हैं। कंपनी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी आई है। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर गुरुवार को BSE में 10 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी के साथ 106.53 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में बुधवार को भी अपर सर्किट लगा था। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने वेबसोल एनर्जी सिस्टम पर बड़ा दांव लगाया है। केडिया ने वेबसोल एनर्जी सिस्टम पर करोड़ों का दांव लगा दिया है। सोलर कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से दोगुना से ज्यादा बढ़ गए हैं। विजय केडिया ने खरीदे हैं 44.44 लाख शेयरदिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने वेबसोल एनर्जी सिस्टम के 44.44 लाख शेयर खरीदे हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदार...