नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में शुक्रवार को कमजोर बाजार में भी रॉकेट सी तेजी आई है। कंपनी को अरुणाचल प्रदेश में एक बड़ा काम मिला है। दिरांग एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (DEPL) ने अरुणाचल प्रदेश में 144 मेगावॉट गोंगरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (गोंगरी जल विद्युत परियोजना) के क्रियान्वयन के लिए पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (लोएस्ट बिडर) घोषित किया है। दिरांग एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, पटेल इंजीनियरिंग की पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाई है। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 27.12 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी पटेल इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव है। 1441.04 करोड़ रुपये का है य...