नई दिल्ली, मार्च 21 -- सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग को दनादन दो ऑर्डर मिले हैं। पटेल इंजीनियरिंग को दो दिन में यह 2 ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने बताया है कि उसे भूटान स्थित दोर्जीलुंग हाइड्रो पावर लिमिटेड से 230 करोड़ रुपये का एक प्रोजेक्ट मिला है। पटेल इंजीनियरिंग ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि प्रोजेक्ट के पैकेज 1 में भूटान में 1125 मेगावॉट वाले दोर्जीलुंग हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के प्री-कंस्ट्रक्शन का काम शामिल है। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया का पटेल इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव है। पटेल इंजीनियरिंग को जारी हुआ लेटर ऑफ अवॉर्डदोर्जीलुंग हाइड्रो पावर लिमिटेड (DHPL), ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (DGPC) भूटान और टाटा पावर कंपनी लिमिटेड का ज्वाइंट वेंचर है। दोर्जीलुंग हाइड्रो पावर लिमिट...