नई दिल्ली, जुलाई 15 -- स्मॉलकैप इंजीनियरिंग कंपनी ईमको एलेकॉन (इंडिया) के शेयर बुधवार को बाजार खुलते ही रॉकेट सा उड़ गए हैं। ईमको एलेकॉन के शेयर बुधवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 1905.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने इस स्मॉलकैप कंपनी पर दांव लगाया है और इसी के बाद कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 19 पर्सेंट की तेजी आई है। विजय केडिया ने खरीदे हैं कंपनी के 83930 शेयरशेयर बाजार के दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए ईमको एलेकॉन (इंडिया) पर दांव लगाया है। केडिया ने इस स्मॉलकैप कंपनी के 83,930 शेयर खरीदे हैं। हाल के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 1.45 पर्सेंट है। 1905.5...