मथुरा, अप्रैल 17 -- केसी घाट पर हुए नाव हादसे में जान गंवाने वालों में सबसे अधिक दस लोग जगराओं (लुधियाना) के विजय कुमार बहल के परिजन व रिश्तेदार थे। जगराओं के विजय कुमार बहल का पुत्र लवी व मधुर और यहीं के यशु बजाज के बांके बिहारी क्लब की यह पांचवी बृज यात्रा थी। विजय कुमार के बेटे ने सोचा क्यों न अपने रिश्तेदार व परिजनों को भी इस यात्रा में शामिल कर लिया जाए। सभी लोग हंसते-गाते यात्रा पूरी कर लेंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। यही वजह रही कि उन्होंने मधुर बहल, पत्नी कविता, भाई चरणजीत बहल, भाई की पत्नी पिंकी, बहिन अंजू गुलाटी (लुधियाना), बहिन आशा (भिवानी), बहनोई राकेश गुलाटी, साली सपना हंस (मोगा), साली का बेटा मानिक टंडन और विजय कुमार की साली का बेटा पंकज मल्होत्रा इस यात्रा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया रील ने बचाई जान, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.