विजय की 'जन नायगन' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, सिर्फ 60 मिनट में बिक गईं हजारों टिकटें
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म भारत के साथ-साथ ब्रिटेन में भी रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और डिस्ट्रिब्यूटर्स का दावा है कि पहले ही घंटे में मूवी की हजारों टिकटें बिग गईं। फिल्म के यूके डिस्ट्रिब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने अपनी X पोस्ट में लिखा- जननायगन 24 जुलाई। टिकट सिनेवर्ल्ड पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और शो की संख्या हैरतअंगेज रफ्तार से बढ़ी है।कुछ ही घंटों में बिक गई हजारों टिकटें पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा- सालों बाद लोग आपसे पूछेंगे कि क्या आप वहां मौजूद थे? पक्का करें कि आपका जवाब हां में हो। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह उस शख्स को विदाई है जिसने हमें सब कुछ दिया। यूके - हमें आपकी जरूरत है, आप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.