विजय की फोटो लगाकर बीच क्लास में रील बनाने लगे TVK के लोग, अन्नामलाई ने खूब सुनाया
नई दिल्ली, जून 21 -- तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने सत्तारूढ़ दल टीवीके के कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप लगाते हुए राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। अन्नामलाई ने एक्स पर कुछ फोटो शेयर करते हुए दावा किया कि टीवीके के 20 से अधिक कार्यकर्ता कांचीपुरम जिले के उथिरमेरूर के पास एक सरकारी स्कूल की कक्षा में जबरन घुस गए। इन कार्यकर्ताओं ने न केवल चालू कक्षाओं में व्यवधान डाला, बल्कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की तस्वीर दीवार पर टांगकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील्स भी बनाए। अन्नामलाई ने तमिलनाडु में सरकारी स्कूलों की बदहाल बुनियादी संरचना और शिक्षा की गिरती गुणवत्ता का हवाला देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री थिरु ए. राजमोहन को घेरा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को स्कूलों के खोए हुए गौरव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.