नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- तमिलनाडु के नए-नवेले मुख्यमंत्री विजय की पार्टी के एक पदाधिकारी पर कन्याकुमारी जिले में एक कॉलेज छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद ही उसने एक लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस लेने की मांग की और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा। इस घटना के बाद पीड़िता को डरा-धमकाकर शिकायत वापस लेने के आरोप लग रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई। छात्रा और उसकी कॉलेज की एक सहेली भारी बारिश के बीच बस का इंतजार कर रही थीं। आरोपी क्रिस्टोफर ने अपनी कार रोकी और उन्हें लिफ्ट देने की पेशकश की। वह पीड़िता की सहेली को जानता था। पुलिस ने बताया कि सहेली को उसके घर छोड़ने के बाद क्रिस्टोफर ने पीड़िता को भी उसके घर छोड़ने की बात कही। रास्ते ...