विजय की पारी से गुरु गोविंद एकेडमी ने 118 रन से जीता
कानपुर, जून 2 -- कानपुर। प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी ने शिवा क्रिकेट एकेडमी को 118 रन से पराजित किया। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मैच में गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। टीम की ओर से विजय वर्मा ने 97 रन, संजय सिंह ने 38 रन, मोहित यादव ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में उत्कर्ष द्विवेदी ने तीन विकेट लिया। जवाब में शिवा क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 20.2 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अहद खान ने 30 रन, अमृत ने 23 रन और अभिनव ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में तेजस ठाकुर व आर्यन ने तीन-तीन विकेट लिया। विजय वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.