नई दिल्ली, मई 18 -- तमिलनाडु में शानदार राजनीतिक शुरुआत के विजय की पार्टी टीवीके की केरल में एंट्री की चर्चाएं जोरों पर हैं। केरल के पलक्कड़ और वायनाड में लगातार फैंस मीटिंग्स ने इस अटकल को हवा दी है। वायनाड में विजय के प्रशंसकों के समूह ने पिछले सप्ताह स्थानीय टीवीके यूनिट बनाने की कोशिश शुरू की थी। रविवार को पलक्कड़ में भी उनके फैंस की बैठक हुई, जिसमें ज्यादातर युवा और महिलाएं शामिल थीं। टीवीके केरल यूनिट की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाव पाया है, हालांकि पार्टी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी के करीबियों पर शुभेंदु सरकार का ऐक्शन, कई नेताओं की सुरक्षा घटाई केरल में विजय के सैकड़ों फैन एसोसिएशन पहले से सक्रिय हैं, जो थलापति विजय मक्कल इयक्कम के बैनर तले कल्याणकारी कार्य चलाते रहे हैं। अब इ...