चेन्नई, मई 9 -- कभी बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे टीवीके चीफ और एक्टर विजय थलापति अब जादुई नंबर्स से काफी आगे बढ़ गए हैं। वीसीके के समर्थन देने के फैसले के बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी टीवीके को सपोर्ट करने का ऐलान किया है। इससे टीवीके गठबंधन के पास आंकड़ा बढ़कर 120 पहुंच गया है। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम, वीसीके और आईयूएमएल इस गठबंधन का हिस्सा होंगे। शुक्रवार तक विजय के पास 116 का आंकड़ा था, जिसमें टीवीके के 108 (एक सीट घटाकर 107, क्योंकि विजय दो सीटों से लड़े हैं), कांग्रेस के पांच, सीपीआई, सीपीआईएम के दो-दो विधायक शामिल थे। वीसीके ने समर्थन पर फैसला करने के लिए शनिवार शाम तक का समय मांगा था। आज शाम को वीसीके ने टीवीके को समर्थन देने पर फैसला किया और संख्या बढ़कर 118 हो गई। वीसीके के भी दो विधायक हैं। इन स...