नई दिल्ली, मई 5 -- Thalapathy 69: थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 234 सीटों में से 108 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। इस बीच विजय की आखिरी फिल्म 'थलापति 69' को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, राजनीति में सक्रिय रहने के लिए थलापति विजय ने फिल्मों से रिटायरमेंट ले ली है। आइए आपको उनकी आने वाली आखिरी फिल्म के बारे में बताते हैं। यह भी पढ़ें- थलापति विजय ने अपने पिता के खिलाफ दायर किया था मुकदमा, जानिए क्या करता है बेटा'थलापति 69' का नाम? ये फिल्म विजय के करियर की 69वीं फिल्म है इसलिए इसे उनके फैंस थलापति 69 कह रहे हैं। असल में इस फिल्म का नाम 'जन नायकन' है। इस फिल्म को एच. विनोथ ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्म लंबे समय से सेंसर बोर्ड व कानूनी विवादों में उलझी हुई थी। हालांकि, अब ये फिल्म रिलीज के लिए प...