नई दिल्ली, मई 11 -- आजकल इंस्टाग्राम रील्स में एक तमिल गाना जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। विजय थलपति और तृषा कृष्णन पर फिल्माया गया यह गाना 'Appadi Podu' है। सिर्फ साउथ के लोग ही नहीं, नॉर्थ भारत के दर्शक भी इस गाने की बीट्स के दीवाने हो रहे हैं। लेकिन वे ये भी पूछ रहे हैं कि इस गाने का मतलब है क्या? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।किस फिल्म का गाना है ये? ये गाना फिल्म 'घिल्ली' (Ghilli) का है। इस फिल्म में पहली बार विजय और तृषा ने साथ में काम किया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने को दिवंगत सिंगर केके (KK) ने गाया था। विजय और तृषा की जोड़ी और केके की आवाज ने इसे सुपरहिट बना दिया था। आज भी अगर विजय और तृषा का कोई वीडियो सामने आता है तो लोग बैकग्राउंड में इसी गाने का इस्तेमाल करते हैं। यह भी पढ़ें- बॉलीवु...