जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कोल्हान के व्यापार एवं उद्योग जगत को बड़ी उपलब्धि मिली है। विजय आनंद मूनका को कोल्हान प्रमंडल से लगातार दूसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इस पद के लिए केवल उनका ही नामांकन प्राप्त हुआ था। मूनका के पुनर्निर्वाचन से जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान के व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योग जगत में खुशी का माहौल है। वे सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के लगातार चार वर्ष तक अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया। झारखंड चैंबर में वर्तमान कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने कोल्हान के व्यापारिक एवं औद्योगिक मुद...