आरा, अप्रैल 10 -- -विभागीय तालमेल पर जोर, गढ़ और संग्रहालय की भागीदारी -स्वास्थ्य और सुरक्षा के कड़े इंतजाम जगदीशपुर, निज संवाददाता। आगामी 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव राजकीय समारोह को ऐतिहासिक बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस सिलसिले में शुक्रवार को जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजीत कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी महत्वपूर्ण विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। एसडीएम ने बताया कि समारोह के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक खाका तैयार कर लिया गया है। राजकीय समारोह के दौरान सुरक्षा, सफाई और आगंतुकों की सुविधाओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और सीओ को कानून-व्यवस्था व बुनियादी ढाँचे की देखरेख का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.