आरा, अप्रैल 22 -- किला परिसर के भवनों का हुआ कायाकल्प, युद्ध स्तर पर जारी है सजावट और रंग-रोगन ​कल्पना पटवारी, आर्यन बाबू और ईसरत जहां बिखेरेंगी सुरों का जादू, वीडियो हुए वायरल ​एसडीएम की निगरानी में आज होगा फाइनल मॉक रिहर्सल, सुरक्षा और भव्यता पर पैनी नजर ​ जगदीशपुर, निज संवाददाता। 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव-2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए जगदीशपुर का किला मैदान अब पूरी तरह उत्सव के रंग में सराबोर हो गया है। जिला और अनुमंडल प्रशासन ने आयोजन को भव्यता देने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। किला परिसर स्थित सभी सरकारी भवनों का रंग-रोगन कार्य पूर्ण कर लिया गया है और समूचा परिसर दूधिया रोशनी और तिरंगे की आभा से सजने लगा है। आयोजन की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल पहली बार किला मैदान में अत...