सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- सीतामढ़ी। जिले के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में गुरुवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को याद करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बैरगनिया स्थित गुरुकुल आर्य समाज आवासीय संस्कृत मॉडल हाईस्कूल के सभागार में अवकाश के बावजूद कार्यक्रम आयोजित कर वीर कुंवर सिंह को नमन किया गया। सुभाष यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में बच्चों व शिक्षक-कर्मियों समेत प्रबंध समिति के सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बाबू वीर कंुवर सिंह की जीवनी पर चर्चा कर कहा कि वीर कुंवर सिंह का जन्म 13 नवंबर 1777 को भोजपुर जिले के जगदीशपुर में हुआ था। यह भी पढ़ें- ...