गढ़वा, फरवरी 28 -- गढ़वा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव बेशक दलीय आधार पर नहीं था पर दलों ने अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारकर राजनीतिक हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गढ़वा नगर परिषद से अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल और झामुमो समर्थित संतोष केशरी चुनाव मैदान में थी। इसके अलावा राजद समर्थित विकास कुमार माली भी किस्मत आजमा रहे थे। वहीं झामुमो के बागी मो मासूम रजा को भाकपा माले, आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी समर्थन दे रहे थे। उधर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी बगैर किसी औपचारिक समर्थन के चुनाव मैदान में थे। आशीष को बंपर जीत दिलाकर नगर परिषद की जनता ने निकाय चुनाव में दलों को दो टूक संदेश देने का काम किया कि वह किसी दल से बंधे हुए नहीं हैं। वहीं विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकाल समर्थकों का आभार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.