विजयी प्रत्याशियों को संघर्ष समिति ने दी बधाई
देहरादून, मार्च 2 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति ने उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव में देहरादून जनपद से विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने सोमवार को संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह खुशी जताई। पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित सदस्यों से उम्मीद जताई है कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए वादकारियों के हितों का विशेष ध्यान रखेंगे और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। डंडरियाल व वारसी ने विश्वास जताया कि नए सदस्य न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबरों की समस्या का समाधान निकालने के साथ ही अनावश्यक हड़तालों पर रोक लगाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.